Search

 
 
 

धनबाद : बीबीएमकेयू में गेस्ट फैकल्टी के प्रमाण पत्रों का सत्यापन अब 7 अगस्त से

 
Dhanbad : बीबीएमकेयू में गेस्ट फैकल्टी की नियुक्ति को लेकर प्रमाण पत्रों के सत्यापन की तिथि बढ़ा दी गई है. पहले 25 से 31 जुलाई तक तिथि निर्धारित थी. अब उसमें बढ़ोतरी कर 7 से 11 अगस्त तक कर दी गई है. विश्वविद्यालय प्रशासन ने यह अवसर उन उम्मीदवारों को दिया है, जो किसी कारण सत्यापन कराने नहीं आ सके.

विषय के अनुसार तय की गई तारीख

7 अगस्त- वाणिज्य, मानवशास्त्र, भूगर्भशास्त्र, पर्यावरण विज्ञान व आपदा प्रबंधन, एमए इन एजुकेशन, मैनेजमेंट स्टडीज, जनसंचार. 8 अगस्त- राजनीति विज्ञान, इतिहास, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र और मनोविज्ञान. 10 अगस्त- अंग्रेजी, हिंदी, संस्कृत, उर्दू, खोरठा, संथाली, आर्ट एंड कल्चर, म्यूजिक और दर्शनशास्त्र. 11 अगस्त- बॉटनी, लाइफ साइंस, जूलॉजी, रसायन, गणित, भौतिकी, कंप्यूटर साइंस, विधि व भूगोल. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-youth-unemployed-forum-will-agitate-if-employment-is-not-found/">धनबाद

: नहीं मिला रोजगार तो आंदोलन करेगा युवा बेरोजगार मंच [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही