Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: मिशन लाइफ के तहत बीआइटी सिंदरी में बना वर्मी कम्पोस्टिंग पिट

Sindri : बीआइटी सिंदरी के छात्रावास परिसर के पास मिशन लाइफ के तहत शनिवार 3 जून को वर्मीकम्पोस्टिंग पिट बनाया गया. इस कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे संस्थान निदेशक डॉ धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बायोडिग्रेडेबल कचरे को खाद में बदलने के लिए कंपोस्टिंग ड्राइव के महत्व पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य कपड़े और जूट की थैलियों के उपयोग को बढ़ावा देने और सिंगल यूज प्लास्टिक के दुषप्रभावों से मानवता की रक्षा करना है. कंपोस्टिंग ड्राइव के बाद निदेशक द्वारा संस्थान के कर्मचारियों के बीच जूट बैग का वितरण किया. अन्य संकाय सदस्यों में प्रो आर के वर्मा, डॉ एस पी मिश्रा, डॉ डी महतो, डॉ आर नायक, डॉ बी डी यादव, प्रो मीनाक्षी और डॉ स्वाति तोमर ने भी अभियान में भाग लिया. परिसर को स्वच्छ और हरा-भरा बनाने के अभियान में अविनाश कुमार प्रियदर्शी, रचित प्रभात, बिमल मुर्मू, रोनित एक्का और आलोक रंजन सहित कई छात्रों ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही