Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : विहिप व बजरंग दल ने 12 गौवंशों सहित तीन लोगों को पकड़ा

Sindri: सिंदरी (Sindri)  विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के जिला महामंत्री सोनू गिरि की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने सिंदरी थाना क्षेत्र के दामोदर नदी सरसाकुड़ी घाट के समीप तीन तस्करों को 12 गौवंश पश्चिम बंगाल ले जाते पकड़ा. सोमवार 27 फरवरी को तीन आरोपियों इम्तियाज शेख (49), शेख सुकुर व ताबीर खान को पकड़कर सिंदरी पुलिस के हवाले कर दिया और गौवंशों को बस्ताकोला गोशाला भेज दिया गया. विहिप जिला महामंत्री ने बताया कि पश्चिम बंगाल के काला गोरा गांव के निवासी तीनों तस्कर गौवंशों को दामोदर नदी के रास्ते पश्चिम बंगाल ले जा रहे थे. जानकारी लेने पर कोई कागजात नहीं दिखा सके. तीनों को सिंदरी पुलिस के हवाले कर दिया गया है. सिंदरी थाना प्रभारी ने बताया कि 12 गौवंशों सहित तीन लोगों को पकड़ा गया है और केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही