Search

 
 
 

धनबाद : विहिप व बजरंग दल ने सिंदरी में जरूरतमंदों को बांटे दीए-मोमबत्ती

 
Baliapur : विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के नेताओं ने 23 अक्टूबर को गरीबों से मिलकर दिवाली की खुशियां मनाईं. संस्था के सिंदरी प्रखंड अध्यक्ष विकास गिरी उर्फ सोनू गिरी अपने समर्थकों के साथ सिंदरी व आसपास के क्षेत्र प्रेमनगर, डोंमगढ़, शहरपुरा तालाब व गुरुद्वारा के समीप झुग्गी-झोपड़ियों में गए और वहां रहने वाले लोगों के बीच मिट्टी के दीये, तेल, मोमबत्ती समेत दिवाली से संबंधित अन्य सामग्री का वितरण किया. बच्चों में फुलझड़ी के पैकेट भी बांटे. उन्होंने कहा कि सामर्थवान लोग तो दीपावली मनाते ही हैं, लेकिन पैसे के अभाव में कई घरों में अंधेरा रहता है. लोग दिवाली नहीं मना पाते. ऐसे लोगों के घरों में प्रकाश पर्व पर रोशनी पहुंचाने का यह छोटा प्रयास है. मौके पर विजय सिंह, अमन कुमार ठाकुर, सरोज सिंह, अजय कुमार, विनोद यादव, दीपक कुमार, सिंटू सिंह, नीरज कुमार गिरी, नवल कुमार, जीतेंद्र कुमार आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-rats-eating-medicines-and-food-items-of-patients-in-the-wards-of-snmmch/">धनबाद

: एसएनएमएमसीएच के वार्डों में मरीजों की दवा व खाने के सामान चट कर जा रहे चूहे  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही