Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : विहिप व बजरंग दल 6 अप्रैल को निकालेंगे भगवा शोभायात्रा

Sindri : सिंदरी (Sindri) विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल 6 अप्रैल गुरुवार को हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर सिंदरी से कांड्रा कोलबोर्ड कॉलोनी तक भव्य भगवा शोभायात्रा निकालेंगे. यह जानकारी धनबाद जिला महामंत्री सोनू गिरि ने मंगलवार को प्रेसवार्ता में दी. उन्होंने बताया कि लगभग पांच हजार बजरंगियों का समावेश शोभायात्रा में होगा. शोभायात्रा रांगामाटी जय माता दी मंदिर से निकलकर गुरुद्वारा होते हुए कोलबोर्ड कॉलोनी कांड्रा पहुंचेगी. कार्यक्रम की शुरुआत पुराने बजरंगियों के पूज्य पिताजी सहित हनुमान चालीसा व मंगल आरती से की जाएगी. बड़ी छः झांकियों में भगवान राम की मूर्ति भी रहेगी. इसके अलावा भगवान शिव, राम, लक्ष्मण, सीता सहित हनुमान का भव्य रूप धारण किए कलाकार भी शोभायात्रा में शामिल होंगे. उन्होंने कहा कि हिंदुत्ववादी पहचान के लिए भगवा शोभायात्रा पिछले वर्ष भी निकाली गई थी और इस वर्ष इसे भव्य रूप दिया जा रहा है. प्रेसवार्ता में दुलाल महतो, रंजीत कुमार निषाद, रोहित सिंह, सिंटू सिंह, नीरज गिरी, गोलू, अमन कुमार ठाकुर, बापी बाउरी, देव कर्मकार, सोनू सिंह, दीपक राज, अंकित सिंह, अभिषेक महतो, त्रिवेणी, मिथिलेश कुमार पाण्डेय, अजय, सागर, दीपक सिंह, पांडु आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही