Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबादः विहिप जिलाध्यक्ष उद्योगपति रतनलाल अग्रवाल का निधन, शोक

प्रसिद्ध उद्योगपति रतन लाल अग्रवाल (85) का शनिवार को निधन हो गया. वह मारवाड़ी सम्मेलन झरिया के पूर्व अध्यक्ष थे. उन्होंने पुराना बाजार जोड़ाफाटक रोड स्थित आवास पर अंतिम सांस ली. वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे.
Advertisement
Advertisement

Dhanbad : विहिप के धनबाद जिला अध्यक्ष सह प्रसिद्ध उद्योगपति रतन लाल अग्रवाल (85) का शनिवार को निधन हो गया. वह मारवाड़ी सम्मेलन झरिया के पूर्व अध्यक्ष थे. उन्होंने जोड़ाफाटक रोड स्थित आवास पर अंतिम सांस ली. वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे. उनके निधन की खबर से मारवाड़ी समाज व विभिन्न सामाजिक संगठनों में शोक की लहर है.


स्व. अग्रवाल अपने पीछे तीन पुत्र कमल किशोर अग्रवाल, अजय अग्रवाल, विजय अग्रवाल व एक पुत्री पुष्पा देवी भोजगढ़िया सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं. उनका अंतिम संस्कार रविवार को बस्तकोला मुक्ति धाम में किया जाएगा.


रतन लाल अग्रवाल जीवनपर्यंत सामाजिक व धार्मिक गतिविधियों में सक्रिय रहे. वे झरिया-धनबाद गोशाला, इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स एसोसिएशन सहित कई संस्थाओं से जुड़े रहे. उनके निधन पर मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल, डॉ. ओपी अग्रवाल, भाजपा नेता हरीश कुमार जोशी, विहिप के उमाशंकर तिवारी, आचार्य बालदेव पांडेय, सत्यनारायण भोजगढ़िया, निर्मल अग्रवाल, सुमन अग्रवाल सहित कई सामाजिक एवं राजनीतिक हस्तियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है. 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही