धनबाद: जमशेदपुर कांड में निर्दोष लोगों को फंसाने का विहिप ने किया विरोध
Dhanbad : जमशेदपुर कांड में निर्दोष लोगों को जेल भेजे जाने के खिलाफ विश्व हिंदू परिषद गोरक्षा विभाग के धनबाद ग्रामीण जिला प्रमुख बैजनाथ गोस्वामी के नेतृत्व में प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष कुमार को बुधवार को ज्ञापन दिया गया. ज्ञापन में कहा गया है कि मामले की जांच कर निर्दोष लोगों के खिलाफ दायर मुकदमा वापस लिया जाए. ज्ञापन देने वालों में अंकित बजाज, पप्पू बर्मन, राजेश शर्मा, अनिल कुमार आदि शामिल थे. [wpse_comments_template]

Leave a Comment