Search

 
 
 

धनबाद : कुलपति ने छात्रों को दी सलाह-‘पढ़ने-लिखने की आदत डालो’

 
Dhanbad: धनबाद (Dhanbad) बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ सुखदेव भोई के प्रभार लेने के दूसरे दिन भी उनके स्वागत के लिए शिक्षकों, शिक्षक संघ एवं छात्र नेताओं का तांता लगा रहा. हालांकि कुलपति दोपहर बाद लगभग चार बजे विवि पहुंचे. [caption id="attachment_339176" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/06/abvp-vc-300x225.jpeg"

alt="" width="300" height="225" /> कुलपति स्वागत में पहुंचे अभाविप से जुड़े छात्र[/caption] अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्यों ने अमन, अभिषेक और शिवम कुमार सिंह के नेतृत्व में कुलपति को पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया एवं विश्वविद्यालय की कई समस्याओं से अवगत कराया. इसके पूर्व आजसू छात्र संघ का दल भेलाटांड़ में ही कुलपति से मिला और उनका स्वागत किया. कुलपति वहां नये भवन का निरीक्षण करने गए थे. कुलपति के नेतृत्व में आजसू छात्र संघ ने नये परिसर में पौधरोपण भी किया.

       रोज 10 घंटे करो पढ़ाई, और 10 पेज लिखो

[caption id="attachment_339178" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/06/aajsu-vc-300x166.jpeg"

alt="" width="300" height="166" /> विवि के नये भवन परिसर में पौधरोपण करते आजसू के छात्र[/caption] स्वागत के दौरान कुलपति ने छात्रों को हिदायत दी कि प्रतिदिन 10 घंटे की पढ़ाई करो औरप्रतिदिन 10 पेज लिखने का अभ्यास करो. इसके 6 महीने बाद मुझसे मिलो. उन्होंने कहा कि छात्र से ही कॉलेज की रौनक है और छात्र ही कॉलेज की पूंजी हैं. आज स्वागत में पहुंचने वाले शिक्षकों को पढ़ाई व कक्षा से कोई समझौता नहीं करने की सलाह दी. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-pg-and-ma-in-education-exam-will-be-held-in-the-second-week-of-july/">धनबाद

:जुलाई के दूसरे हफ्ते में होगी पीजी और एमए इन एजुकेशन की परीक्षा [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही