Search

 
 
 

धनबाद : प्राचार्यों-शिक्षकों को अपमानित करते हैं कुलपति, करें विरोध-फूटाज अध्यक्ष

 
डॉ एनके सिंह ने शिक्षकों को लिखा पत्र, कुलपति को उन्हीं की भाषा में जवाब देने की अपील Dhanbad : फेडरेशन ऑफ यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन ऑफ झारखंड (फूटाज) के अध्यक्ष डॉ एनके सिंह ने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (बीबीएमकेयू), धनबाद के शिक्षकों से अपील की है कि वे कुलपति डॉ. सुखदेव भोई का विरोध करें, क्योंकि कुलपति अपने पद का दुरुपयोग कर शिक्षकों को अपमानित करने से नहीं हिचकते हैं. इस बात का जिक्र डॉ सिंह ने बीबीएमकेयू अंतर्गत धनबाद-बोकारो के अंगीभूत कॉलेजों के सभी शिक्षकों को भेजे पत्र में किया है. पत्र में कहा गया है कि उन्हें विश्वविद्यालय के एक वरिष्ठ शिक्षक से जानकारी मिली है कि कुलपति कॉलेज प्राचार्यों और शिक्षकों को अपमानित करते हैं. यहां तक कि वे प्राचार्यों और शिक्षकों को चोर तक कह चुके हैं. ऐसी हरकत वह एक बार नहीं कई बैठकों में कर चुके हैं. इसलिए कुलपति की हरकत का पुरजोर विरोध होना चाहिए. हालांकि दुमका विश्वविद्यालय से 31 मई को सेवानिवृत्त डॉ. एनके सिंह ने बीबीएमकेयू के उस शिक्षक का नाम नहीं बताया जो उन्हें सूचित किया था कि कुलपति ने प्राचार्यों और शिक्षकों को किस बैठक में अपमानित किया? पत्र में श्री सिंह ने यह भी जिक्र किया है कि कुलपति पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच करने के आदेश कुलाधिपति (राज्यपाल) ने दिए हैं. बीबीएमकेयू शिक्षक संघ की जिम्मेवारी है कि कुलपति को उनकी ही भाषा में जवाब दिया जाए. फूटाज अध्यक्ष ने शिक्षकों के बीच प्रचलित जातिवाद और व्यक्तिगत हित के रवैये पर भी चिंता व्यक्त की है. डॉ सिंह का कहना है कि मेरा व्यक्तिगत अनुभव है कि ऐसे कुलपति शिक्षकों में फूट डालो और राज करो की नीति लागू अपनाते हैं. कुलपति शिक्षकों को अपमानित करें, यह अधिकार उन्हें शिक्षा विभाग से प्राप्त नहीं है, लेकिन वह ऐसा कर समाज में शिक्षकों के चरित्र को बर्बाद कर देंगे. इसलिए वक्त का तकाजा है कि शिक्षकों को अपनी गरिमा कायम रखने के लिए एकजुट होकर कुलपति की हरकत का विरोध करना चाहिए. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-cultural-week-started-in-sindri-college/">धनबाद

: सिंदरी कॉलेज में सांस्कृतिक सप्ताह की हुई शुरुआत [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही