Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद:  बीबीएमकेयू के कुलपति पर मनमानी और तानाशाही का आरोप

Advertisement
Advertisement

आजसू छात्र संघ ने टुंडी के विधायक मथुरा महतो को सौंपा ज्ञापन

Dhanbad : छात्र संगठनों ने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (बीबीएमकेयू) के कुलपति पर मनमानी व तानाशाही का आरोप लगाया है. कुलपति पर वोकेशनल कोर्स के नाम पर घोटाले का आरोप लगाया जा रहा है. आजसू के विश्वविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष विशाल महतो के नेतृत्व में 24 जून शनिवार को छात्रों ने सात सूत्री मांगों का ज्ञापन टुंडी विधायक मथुरा महतो को सौंपा. उन्होंने विधायक को विश्वविद्यालय की वर्तमान परिस्थितियों से अवगत कराया. छात्र नेता ने बताया कि मांग पत्र पढ़ने के बाद विधायक ने आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है. उन्होंने बताया कि 23 जून को अभियान के पहले दिन विधायक राज सिन्हा को ज्ञापन सौंपा गया था. क्षेत्र के सभी विधायकों को ज्ञापन सौंपने के बाद आजसू छात्र संघ विश्वविद्यालय का घेराव करेगा. उसके बाद राजभवन में धरना-प्रदर्शन करेगा. आजसू की मुख्य मांगों में छात्रों से वोकेशनल कोर्स के नाम पर वसूली रोकना, अंगीभूत कॉलेजों में पीजी की पढ़ाई बंद करना, जूलॉजी एवं बॉटनी विभाग का विलय, विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्रों के शुल्कों में वृद्धि, क्षेत्रीय भाषा में स्नातकोत्तर की पढ़ाई शुरू करने की बजाय उड़िया भाषा का शिक्षक बहाल करना शामिल है. ज्ञापन सौंपने वालों में विकास कुमार, विक्की कुमार, अमित महतो, विवेक महतो, आकाश शर्मा आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही