Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: बीबीएमकेयू के कुलपति मनमानी पर उतरे, बगैर टेंडर बनवा रहे हैं कैंटीन

 Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)   बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय में सब कुछ ठीक-ठाक नहीं चल रहा है. इसकी झलक 8 फरवरी  बुधवार को उस समय सामने आई, जब विश्वविद्यालय के नए कैंपस में विकास कार्यों के कवरेज के लिए मीडिया कर्मी पहुंचे. परंतु उन्हें गेट पर ही रोक दिया गया. विश्वविद्यालय के भवन निर्माण व विकास कार्यों में कई गड़बड़ियां सामने आई हैं.  इन गड़बड़ियों की चर्चा कुलपति प्रो सुखदेव भोई ने भी प्रेस कान्फ्रेंस में की थी. कुलपति ने कहा था कि उन्होंने दबाव में बिना काम पूरा हुए विश्व विद्यालय भवन का हैंडओवर लिया था. मीडिया ने विश्वविद्यालय के नए भवनों में दरारें और सीलन पड़ने की तस्वीर प्रकाशित की थी.

 पहले भी हो चुकी है गड़बड़ी की चर्चा

नया मामला विश्वविद्यालय भवन के भीतर बन रहे कैंटीन का है. विश्वविद्यालय के एडमिनिस्ट्रेटिव बिल्डिंग के पीछे एग्जामिनेशन हॉल के पीछे कैंटीन के लिए शेड बनाने का काम विगत एक सप्ताह से जारी है. कैंटीन के लिए टेंडर का विज्ञापन न तो विवि के ऑफिसियल वेबसाइट पर अपलोड किया गया और न ही अखबार में प्रकाशित किया गया. खानापूर्ति के लिए ऑफिस के नोटिस बोर्ड पर सिर्फ आवेदन के लिए सूचना चिपकायी गयी. इस नोटिस के अनुसार आवेदन की प्रक्रिया सात फरवरी को ही पूरी हो गई है. चर्चा है कि आवेदन की प्रक्रिया खानापूर्ति है. पूरे मामले में जैसी प्रक्रिया अपनाई गई है, उसकी चर्चा स्वाभाविक है.

  पोस्ट ऑफिस व बैंक के लिए जमीन का निरीक्षण

बता दें कि बीते दिनों एसबीआई और पोस्ट ऑफिस के अधिकारियों ने विश्वविद्यालय परिसर में बैंक और पोस्ट ऑफिस के लिए जमीन देखी. अधिकारियों ने कैंपस के अंदर और बाहर की जमीन देखी. हालांकि अभी किसी स्थान को लेकर अंतिम मुहर नहीं लगी है. इसके अलावा विश्वविद्यालय में विकास के कई कार्य जारी हैं.

        विवि अधिकारियों को भी नहीं है जानकारी

प्रभारी रजिस्ट्रार प्रो सुधीन्ता सिन्हा कैंटीन के लिए कैसी प्रक्रिया अपनाई गई है या किसका चयन हुआ है, इसकी जानकारी नहीं है. सीसीडीसी प्रो एके माजी ने भी कहा कि वह छुट्टी पर थे. आने के बाद इस मामले का पता चला है. अभी तक फ़ाइल उनके पास नहीं पहुंची है. कहा फ़ाइल मिलने के बाद ही कुछ बता पाऊंगा. : [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही