Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : बीबीएमकेयू के कुलपति ने शिक्षकों से मांगा आर्थिक सहयोग

Dhanbad : आर्थिक संकट और फंड की कमी से जूझ रहे बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के भेलाटांड़ स्थित नए कैंपस को समृद्ध बनाने के लिए शिक्षकों से सहायता मांगी जा रही है. लगातार दूसरे दिन 19 अप्रैल को साइंस संकाय के शिक्षकों के साथ नए कैंपस के सभागार में बैठक कर कुलपति प्रो. शुकदेव भोई ने शिक्षकों से सहयोग करने की अपील की. बैठक में कुलपति ने साइंस संकाय के विभागाध्यक्ष, डीन और शिक्षकों से आर्थिक सहयोग मांगा. ज्ञात हो कि 18 अप्रैल को भी कुलपति की अध्यक्षता में हयूमैनिटीज और सोशल साइंस विभागाध्यक्ष, डीन और शिक्षकों के साथ बैठक हुई थी. कुलपति ने बताया कि फंड की कमी के कारण नये परिसर में सही तरीके से पठन-पाठन शुरू नहीं हो पा रहा है. विभागों में कई जरूरी सामान नहीं खरीदे जा सके हैं. उन्होंने बताया कि इसके लिए विश्वविद्यालय विकास कोष बनाया गया है. शिक्षक इसमें सहयोग कर सकते हैं. इस कोष के लिए विवि में अलग से खाता खोला गया है. इस राशि का उपयोग विवि की आधारभूत संरचना के विकास में किया जाएगा. शिक्षक सामान देकर भी विवि की सहायता कर सकते हैं. हालांकि इसके लिए किसी पर दबाव नहीं डाला गया है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-water-crisis-in-agyarkund-villages-human-rights-association-submitted-memorandum-to-bdo/">धनबाद

: एग्यारकुंड के गांवों में जलसंकट, मनवाधिकार संघ ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही