Dhanbad : बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (बीबीएमकेयू) के कुलपति प्रोफेसर (डॉ) शुकदेव भोई अस्वस्थ है. उनका इलाज चेन्नई के अपोलो हॉस्पिटल में चल रहा है. विश्वविद्यालय के पीआईओ डॉ अजय कुमार ने बताया कि डॉक्टरों ने कुलपति को आराम करने की सलाह दी है. लेकिन फिर भी वह विश्वविद्यालय के सभी अंगीभूत व संबद्ध कॉलेजों में चल रही कक्षाओं, शिक्षक व विद्यार्थियों की उपस्थिति के साथ विश्वविद्यालय की हर गतिविधि की ऑनलाइन समीक्षा कर रहे हैं. विश्वविद्यालय के नए भवन में एमबीबीएस की परीक्षा की भी ऑनलाइन जानकारी ले रहे हैं. [wpse_comments_template]
धनबाद : बीबीएमकेयू के कुलपति अस्वस्थ, चेन्नई में चल रहा इलाज़
Last Updated: May 27, 2023 12:00 AM (IST)