Search

धनबाद: 17 माह से जिला बीस सूत्री की बैठक नहीं होने से उपाध्यक्ष को आया गुस्सा

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) लंबे समय से जिला 20 सूत्री की बैठक नहीं होने से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बीसी सूत्री कार्यान्वयन समिति के उपाध्यक्ष ब्रजेंद्र सिंह नाराज हैं. इसी नाराजगी में उन्होंने 18 मार्च शनिवार को सर्किट हाउस में बैठक की. बैठक में उन्होंने कहा कि पिछले 17 माह से जिले में 20 सूत्री की बैठक नहीं हुई है. साढ़े छह माह पहले नई कमेटी का गठन हुआ, मगर एक बार भी बैठक नहीं हुई. उपाध्यक्ष होने के नाते उन्होंने उपायुक्त से भी शिकायत की थी. परंतु उन्होंने भी कोई ध्यान नहीं दिया. उन्होंने कहा कि बैठक नहीं होने से सरकार की अच्छी योजनाओं की सूचना आम जनता तक नहीं पहुंच रही है.

 लालफीताशाही का आरोप लगा कर दिया था इस्तीफा

बता दें कि धनबाद जिले में अफसरशाही का आरोप लगाते हुए उपाध्यक्ष ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह के नेतृत्व में जिला 20 सूत्री के सदस्यों ने विगत 21 जनवरी को सामूहिक इस्तीफा उपायुक्त को सौंप दिया था. लगभग डेढ़ माह बाद फिर वह इसी बात पर बैठक कर नाराजगी जता रहे हैं.

  29 मार्च को गोविंदपुर से शुरू होगा जनता दरबार

बैठक में निर्णय लिया गया कि 29 मार्च से गोविंदपुर प्रखंड कार्यालय से जनता दरबार शुरू किया जाएगा. जनता दरबार में आम जनता को सरकार की योजनाओं से अवगत कराने के साथ उनका लाभ पहुंचाने की रणनीति बनाई जाएगी. इसके पूर्व 22 मार्च को कंबाइंड बिल्डिंग में कार्यालय का उद्घाटन किया जाएगा. बैठक में मदन महतो, शमशेर आलम, हराधन रजवार, राजू प्रमाणिक, पप्पू कुमार तिवारी के अलावा अन्य मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp