Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: कोयला चोरों से पीड़ित व्यक्ति ने किया आत्मदाह का प्रयास

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) कोयलांचल में कोयला चोरों से पीड़ित और पुलिस प्रशासन के उदासीन रवैये से खिन्न टिल्लू पासवान नामक युवक ने उपायुक्त कार्यालय के कैंपस में आत्मदाह की कोशिश की. हालांकि होमगार्ड के जवानों ने युवक को रोक लिया. इस बीच कैंपस में भारी भीड़ जमा हो गई और युवक को पकड़ कर उसके शरीर पर पानी का छिड़काव किया. उपायुक्त कार्यालय के होमगार्ड ने सदर थाना को सूचना दी. सदर थाना की पुलिस पहुंची व युवक को गिरफ्तार कर थाने ले आई. पीड़ित युवक ने बताया कि वह मधुबन थाना क्षेत्र के नारायण धौड़ा खरखरी का रहने वाला है. उसी जगह पर एक छोटा सा होटल चला कर परिवार का गुजर बसर करते है. परंतु कुछ दिनों से कोयला चोरों का गिरोह उस पर हमला किया जा रहा है. उसकी दुकान को भी जला दिया. स्थानीय थाना, धनबाद एसएसपी, उपायुक्त से लिखित शिकायत की. बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई. इस कारण शरारती तत्वों का मनोबल बढ़ता गया और पुनः हमला किया, मारपीट की. तंग आकर उसने आत्मदाह कर अपनी जीवन लीला समाप्त करने की कोशिश की. भाजपा के नेता महादेव पासवान ने बताया कि कथित कोयला चोरों ने उसकी दुकान जला दी, मारपीट भी की. शिकायत स्थानीय थाना, एसएसपी और डीसी से शिकायत की. लेकिन कार्रवाई नहीं हुई. उन्होंने कहा कि पिछले दिनों आयोग की टीम ने सभी कोयला चोरों की 72 घंटे में गिरफ्तारी की घोषणा की. फिर भी कुछ नहीं हुआ. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही