Maithon : ईसीएल की कापासारा आउटसोर्सिंग में भू-धंसान की घटना के 24 घंटा बाद भी कोलियरी प्रबंधन ने पीड़ित परिवारों को शिफ्ट नहीं किया है. कड़ाके की ठंड में पीड़ित परिवारों को पड़ोसियों के घरों में रात गुजारने को मजबूर हैं. पूर्व विधायक अरूप चटर्जी ने 9 जनवरी को पीड़ित परिवारों से मिलकर उनकी समस्या सुनी. कोलियरी प्रबंधन से मिलकर ऐसे परिवारों को जल्द ही कहीं शिफ्ट करने की मांग की. कहा कि प्रबंधन को पुनर्वास की व्यवस्था करनी ही होगी. साथ ही उचित मुआवजा भी देना होगा. एग्गारकुंड बीडीओ विनोद कुमार कर्मकार ने भी भू धंसान स्थल का दौरा कर हालात का जायजा लिया. बीडीओ ने भी ईसीएल मुगमा एरिया के कापासारा आउटसोर्सिंग अभिकर्ता पीके सिंह और प्रबंधक मनोज सिंह को सभी पीड़ित परिवारों को सुरक्षित जगहों पर रखने व खाने-पीने की व्यवस्था करने के लिए निर्देश दिया था. [wpse_comments_template]
धनबाद : कापासारा में भू-धंसान के 24 घंटे बाद भी पीड़ित परिवार को शिफ्ट नहीं किया
Last Updated: Jan 09, 2023 12:00 AM (IST)