Search

 
 
 

धनबाद: सिंह मेंशन समर्थक युवक का हवाई फायरिंग करते वीडियो वायरल

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें गोलू रवानी नामक एक शख्स रायफल से ताबड़तोड़ फायरिंग करता दिख रहा है. गोलू रवानी सिंह मेंशन का समर्थक बताया गया है. उस पर रंगदारी, जानलेवा हमला और अपहरण जैसे कई संगीन मामले पहले से दर्ज हैं. बताया जाता है कि वह मेंशन के लिए काम करता है. चर्चा है कि गोलू ने अपना ख़ौफ़ कायम करने के लिए इस वीडियो को बनवा कर वायरल कराया है. वह केंदुआ का रहने वाला है. हालांकि जहां से फायरिंग कर रहा है, वह धनबाद शहर के किसी स्थल का है. फिलहाल पुलिस को इस वीडियो की जानकारी नहीं है. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-death-of-a-young-man-drowning-in-a-pond-while-immersing-vishwakarma-idol/">धनबाद:

विश्वकर्मा मूर्ति विसर्जन करते युवक की तालाब में डूब कर मौत [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही