Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : बताए गए वीडियो शूटिंग की तकनीक के गुर

Advertisement
Advertisement
डिस्ट्रिक्ट फोटोग्राफर्स ट्रेड एसोसिएशन ने आयोजित की कार्यशाला   Dhanbad : धनबाद डिस्ट्रिक्ट फोटोग्राफर्स ट्रेड एसोसिएशन ने 22 जून को धनबाद में पहली बार सिनेमैटिक वेडिंग वीडियो वर्कशॉप का आयोजन किया. कैनन एवं कैनन डीलर बालाजी फोटो विजन, धनबाद के द्वारा गोविंदपुर स्थित एक रिसोर्ट में यह कार्यशाला हुई. मौके पर कलर टोन, रेजुलेशन, एक्सपोजर, फ्रेमिंग आदि विषय पर वीडियोग्राफरों को जानकारी दी गई. कैसे अच्छे सिनेमैटिक वीडियोग्राफी कर अपने बिजनेस को आगे ले जाएं, इसके बारे में बताया गया. वीडियो शूट की तकनीक से रूबरू कराया गया. सभी वीडियोग्राफर्स को थ्योरीकल एवं प्रैक्टिकल जानकारी दी गई. मौके पर मेंटर अनिंदो बासु, मो नूर आलम, धनबाद डिस्ट्रिक्ट फोटोग्राफर्स ट्रेड एसोसिएशन के सचिव मनीष शाह, अध्यक्ष सुनील सिंह, उपाध्यक्ष रत्नेश कुमार, सुभाष सरावगी,  प्रकाश कुमार, संजय कुमार, गुड्डू गुप्ता, साजिद खान, रंजीत जायसवाल, सुबोध महाराज, मंतोष लाल एवं सूरज रवानी आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें: धनबाद : बरौनी-कोयंबटूर समर स्पेशल ट्रेन अब 30 सितंबर तक चलेगी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही