Search

 
 
 

धनबाद: नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के बाद वीडियो वायरल, आरोपी युवक गिरफ्तार

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) अलकडीहा ओपी क्षेत्र में जीनागोरा बासदेवपुर मुहल्ला के 25 वर्षीय युवक संजय कुमार भुइयां पर वहीं की एक नाबालिग लड़की ने दुष्कर्म और वीडियो वायरल करने का आरोप लगाया है. लिखित शिकायत मिलने के बाद अलकडीहा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को एक घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया. जोरापोखर सर्किल इंस्पेक्टर संजीव कुमार तिवारी ने बताया कि पीड़िता की लिखित शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. जांच पड़ताल करने के बाद कांड अंकित कर आरोपी संजय कुमार भुइयां को जेल भेजा जाएगा. लड़की का 164 बयान और मेडिकल की प्रक्रिया भी पूरी की जाएगी. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-in-ds-colony-the-young-man-entered-the-house-and-bled-the-old-woman/">धनबाद

: डीएस कॉलोनी में युवक ने घर में घुस कर वृद्ध महिला को किया लहूलुहान [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही