Search

 
 
 

धनबाद : मैथन व चिरकुंडा में कहीं चंद्रयान-3 तो कहीं इस्कॉन मंदिर का नजारा

 

पूजा पंडालों का अंतिम रूप देने में जुटे कारीगर, आकर्षक विद्युत सज्जा लुभाएगी भक्तों को

 Maithon : मैथन-चिरकुंडा क्षेत्र के लोग दुर्गा पूजा उत्सव की तैयारी में मग्न हैं. चारों तरफ दुर्गोत्सव की धूम मची है. कारीगर भव्य पंडालों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं. इस बार कहीं चंद्रयान-3, तो कहीं पश्चिम बंगाल के मायापुर स्थित इस्कॉन मंदिर के प्रारूप का पूजा पंडाल बन रहा है. पंडालों में आकर्षक विद्युत सज्जा की जा रही है. पूजा समितियां तैयारियों को अंतिम रूप देने में युद्ध स्तर पर जुटी हुईं हैं. हर कोई मां की भक्ति में लीन दिख रहा है. बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई है. खरीददारों की भीड़ उमड़ रही है.

एरिया चार में मायापुर के इस्कॉन मंदिर की अनुकृति का बन रहा भव्य पूजा पंडाल

[caption id="attachment_786780" align="aligncenter" width="272"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/iscon-new-272x181.jpg"

alt="" width="272" height="181" /> एरिया-3 में इस्कॉन मंदिर में विराजेंगी मां दुर्गा[/caption] मैथन एरिया 5 में चंद्रयान-3 की अनुकृति का पूजा पंडाल बनकर तैयार है. पंडाल की भव्यता व आकर्षण को देखने के लिए अभी से लोग जुटने लगे हैं. खासकर पढ़ने वाले बच्चे चंद्रयान-3 की आकृति सामने देख काफी खुश व प्रभावित हो रहे हैं. वहीं, एरिया चार में पश्चिम बंगाल के मायापुर के इस्कॉन मंदिर की अनुकृति वाले पूजा पंडाल को अंतिम रूप देने में कारीगर युद्ध स्तर पर लगे हुए हैं. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-no-entry-of-heavy-vehicles-in-the-city-from-21st-to-24th-october-during-durga-puja/">धनबाद

: दुर्गा पूजा के दौरान शहर में 21 से 24 अक्टूबर तक भारी वाहनों की नो इंट्री
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही