Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : रेलवे में सतर्कता बढ़ी, 12 से 15 अगस्त तक दिल्ली के पार्सल पर रोक

Advertisement
Advertisement
Dhanbad : स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा के मद्देनजर रेलवे पूरी तरह अलर्ट है. खुफिया रिपोर्ट के आधार पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है. धनबाद से पार्सल दिल्ली भेजने पर 12 से 15 अगस्त तक रोक लगा दी गई है. इस दौरान दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में पार्सल सेवा बंद रहेगी. नई दिल्ली के साथ-साथ टर्मिनल स्टेशन आनंद विहार, पुरानी दिल्ली, हजरत निजामुद्दीन, दिल्ली सरायरोहिल्ला और आदर्श नगर स्टेशनों के लिए भी पार्सल की बुकिंग चार दिनों तक नहीं होगी. वापसी में भी 12 से 15 अगस्त तक दिल्ली और आसपास के रेलवे स्टेशनों से धनबाद सहित देश के किसी स्टेशन के लिए पार्सल बुक नहीं करने की हिदायत दी गई है. रेलवे बोर्ड ने सभी स्टेशनों को पत्र भेजकर आदेश का पालन सुनिश्चित करने को कहा है. रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर खुफिया विभाग के अलर्ट को देखते हुए रेलवे ने सभी स्टेशनों के पार्सल कार्यालयों में सतर्कता बढ़ा दी है. पार्सल बुकिंग पर विशेष नजर रखी जा रही है. स्टेशन और ट्रेनों में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-former-mla-arup-chatterjee-supported-the-movement-of-highway-owners/">धनबाद

:पूर्व विधायक अरूप चटर्जी ने किया हाइवा मालिकों के आंदोलन का समर्थन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही