Search

 
 
 

धनबाद : बीसीसीएल लोदना क्षेत्र में कोयला स्टॉक की जांच करने पहुंची विजिलेंस टीम

 
Tisra (Dhanbad) : विजिलेंस की 7 सदस्यीय टीम ने शुक्रवार को बीसीसीएल लोदना क्षेत्र में कई जगहों का औचक निरीक्षण कर कोयले के स्टॉक की जांच की. टीम के पहुंचने की खबर से अधिकारियों से लेकर कर्मी तक अलर्ट थे. टीम ने जीनागोरा कांटा, 9 नंबर साइडिंग, एंटीएसटी कोयला डिपो व कुजामा में स्टॉक की जांच की. टीम ने सभी जगहों पर कोयले से संबंधित कागजात को खंगाला. स्कैनर मशीन से स्टॉक की जांच की. हालांकि स्थानीय प्रबंधन का कहना है कि यह रूटीन जांच थी. एनटीएसटी जीनागोड़ा के पीओ एसके सिंहा ने बताया कि कोयले का कितना स्टॉक है या कितना डिस्पैच हुआ है अभी यह बताना संभव नहीं है. मापी का कार्य चल रहा है, इसमें समय लगता है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कोयला डिपो और 9 नम्बर साइडिंग में विभागीय स्टॉक लगभग 2 लाख टन है. इसी की जांच के लिए टीम आई थी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही