Baghmara : बाघमारा (Baghmara) आकाशकिनारी में 21 सितंबर मंगलवार को भू धंसान व गोफ बन जाने के बाद लोग परेशान हैं. घटना की जानकारी लेने भी अभी तक कोई अधिकारी नहीं आया. इस बीच बुधवार 21 सितंबर को बियाडा के पूर्व ध्यक्ष विजय झा घटना स्थल पहुंचे. उन्होंने ग्रामीणों से जानकारी ली. भू धंसान स्थल का अवलोकन किया बीसीसीएल प्रशासन पर जमकर बरसे. कहा कि भारत कोकिंग कोल लिमिटेड के इस भू भाग में नागरिकों के जान माल खतरे में है. छः माह पहले ही केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) आरक्षी उप महानिरीक्षक, डीजीपी, सीआईएसएफ आईजी बोकारो, धनबाद एसएसपी, ग्रामीण एसपी सहित बाघमारा डीएसपी को पत्र लिखकर खतरे से अवगत कराया था. बावजूद अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए कोई ठोस पहल नहीं की गई. ना जाने प्रशासन किस दिन का इंतजार कर रहा है. उन्होंने कहा कि अगर संबंधित अधिकारी ऐसे ही मूकदर्शक बने रहे तो कतरास के हजारों लोग अवैध उत्खनन के कारण मौत के आगोश में समा जाएंगे. कहा कि बगल में ही सैकड़ों बच्चे स्कूल में पढ़ते हैं. बच्चों पर भी खतरा बना हुआ है. स्कूल के शिक्षक ने भी बताया कि बच्चों में भय बना हुआ है. [wpse_comments_template]
धनबाद : विजय झा ने लिया भू-धंसान स्थल का जायजा, प्रशासन पर जमकर बरसे
Last Updated: Sep 21, 2022 12:00 AM (IST)