Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : विजय कुमार चौधरी बने एफसीआई सिंदरी के नए यूनिट प्रभारी, पदभार संभाला

Sindri : एशिया के पहला खाद कारखाना एफसीआईएल सिंदरी के नए यूनिट प्रभारी विजय कुमार चौधरी बनाए गए हैं. उन्होंने 25 अप्रैल को सेवनिवृत्त प्रभारी उमेश चंद्र गौड़ से पदभार ग्रहण किया. विजय चौधरी बीआईटी सिंदरी के 1984 बैच के पासआउट स्टूडेंट रहे हैं. वह पूर्व में एफसीआईएल सिंदरी में वर्कशॉप इंचार्ज के रूप में दिसंबर 2002 तक कार्यरत थे. वह इराक में भी कार्य कर चुके हैं. ज्ञात हो कि उमेश चंद्र गौड़ 70 वर्ष की उम्र पूरी होने पर एफसीआईएल सिंदरी से सेवानिवृत्त हुए हैं. वह पिछले 12 वर्षों से यूनिट प्रभारी या समकक्ष पद पर रहे. सेवानिवृत्त होने पर सहयोगियों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी. मौके पर यूनिट के प्रशासनिक सह संपदा अधिकारी देबदास अधिकारी, सुनील सिंह सहित कई कर्मचारी मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-llb-and-ba-llb-exam-form-will-be-filled-in-bbmku-from-29/">धनबाद

: बीबीएमकेयू में 29 से भराएगा एलएलबी व बीए-एलएलबी का परीक्षा फॉर्म [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही