Search

 
 
 

धनबाद : विकास रंजन नॉक आउट आमंत्रण फुटबॉल टूर्नामेंट 19-20 अगस्त को

 
झारखंड मैदान मे डीएफसी कर रहा टूर्नामेंट का आयोजन, 32 टीम लेंगी हिस्सा
Dhanbad : धनबाद फुटबॉल क्लब (डीएफसी) की ओर से 19 और 20 अगस्त को दो दिवसीय दिवारात्रि विकास रंजन उर्फ पप्पू सिंह नॉक आउट आमंत्रण फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन झारखंड मैदान हीरापुर में किया जाएगा. यह जानकारी झारखंड मैदान स्थित सामुदायिक भवन में गुरुवार 17 अगस्त को आयोजित प्रेसवार्ता में क्लब के सचिव विकास साव ने दी. उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट में 32 टीमें हिस्सा लेंगी. विजेता टीम को 15 हज़ार रुपया, उपविजेता को 10 हज़ार रुपया व तीसरा और चौथा स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 5 हज़ार और तीन हज़ार नगद पुरस्कार के साथ ट्रॉफी और व्यक्तिगत पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा. विकास साव ने बताया कि 19 अगस्त को उद्घाटन समारोह में एसडीओ प्रेम कुमार तिवारी, उप समाहर्ता प्रदीप कुमार, अंचल अधिकारी प्रशांत लायक और जिला खेल पदाधिकारी दिलीप कुमार उपस्थित होंगे. 20 अगस्त की शाम पुरस्कार वितरण समारोह में बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो, पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल, डीएवी स्कूल कोयला नगर के प्राचार्य एनएन श्रीवास्तव, पूर्व पार्षद अंकेश राज और भाजयुमो महासचिव रुपेश सिन्हा शरीक होंगे. प्रेस वार्ता में बबलू ठाकुर, बबलू मिश्रा, अजीत सिन्हा, विकास साव, विकास रंजन उर्फ पप्पू सिंह, रूपा सिंह, अनिल लाल, सतीश प्रसाद, राजेश केसरी, संतोष यादव, अजय बास्की, छोटू, मोटू, रोशन, विमलेश, नितेश, तारक नाथ दास, राकेश ठाकुर, रोशन ठाकुर, मुकेश, राजू, अक्षय, डीलडील, प्रमोद यादव उर्मिला देवी आदि उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/dhanbad-auto-drivers-protest-demanding-waiver-of-penalty-fee-for-auto-permit/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : ऑटो परमिट का दंड शुल्क माफ करने की मांग को लेकर ऑटो चालकों ने दिया धरना [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही