Search

 
 
 

धनबाद : तेतुलमारी में ग्रामीण व आउटसोर्सिंग समर्थक आमने-सामने, बम बरामद

 
Tetulmari : बीसीसीएल सिजुआ क्षेत्र अंतर्गत तेतुलमारी की बेलदरिया बस्ती के समीप बुधवार को आउटसोर्सिंग का कैंप बनाने को लेकर ग्रामीण व आउटसोर्सिंग समर्थक आमने-सामने हो गए. दोनों तरफ के लोगों के बीच नोकझोंक के बाद माहौल गर्म हो गया. दोनों पक्ष एक-दूसरे से दो-दो हाथ करने को उतारू हो रहे थे. खबर पाकर तेतुलमारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराकर वार्ता के लिए थाना बुलाया. घटनास्थल से एक जिंदा बम भी बरामद किया गया है. ज्ञात हो कि बिलदरिया बस्ती को विस्थापित करने को लेकर कई वर्षों से मामला चल रहा है, स्थानीय लोगों के विरोध की वजह से बस्ती खाली नहीं कराई जा सकी. इसी बीच बीसीसीएल प्रबंधन वहां आउटसोर्सिंग का कैंप लगाने की तैयारी में जुट गया. इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद उत्पन्न हो गया. यह भी पढ़ें : सुले">https://lagatar.in/sule-asked-for-fadnavis-resignation-shinde-said-protests-over-badlapur-incident-are-politically-motivated/">सुले

ने मांगा फडणवीस का इस्तीफा, शिंदे ने कहा, बदलापुर घटना पर विरोध प्रदर्शन राजनीति से प्रेरित
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही