Search

 
 
 

धनबाद: निरसा में ग्रामीणों ने किया पुलिस पर हमला, एएसआई घायल

 
 Nirsa: निरसा (Nirsa)  गोपीनाथपुर पंचायत के मुगमा के शिवडंगाल बस्ती में बुधवार 26 अप्रैल की रात ग्रामीणों ने पुलिस पर हमला कर दिया. निरसा की पुलिस टीम पोक्सो एक्ट के एक आरोपी समीर बाउरी उर्फ झंटु को पकड़ने गई थी. हमले में पुलिसकर्मी एएसआई बुटन उरांव घायल हो गया है. पुलिस पांच ग्रामीणों को पकड़ कर निरसा थाना ले आई, जिसमें एक नाबालिग भी शामिल है. सभी से पुलिस पूछताछ कर रही है.

    गलती से दूसरे युवक को पकड़ा तो हुई हाथापाई

बता दें कि निरसा थाना की पुलिस बुधवार की रात नौ बजे शिवडंगाल बस्ती पहुंची. पुलिस पोक्सो एक्ट के आरोपी समीर बाउरी उर्फ झंटु को पकड़ना चाहती थी. मगर गलती से उसके पड़ोसी गोपी को पकड़ लिया. पुलिस उसे पूछताछ के लिए ले जा रही थी, तभी वह पुलिस के साथ हाथापाई करने लगा. उसने एएसआई उरांव पर हमला कर दिया, जिसमें पुलिसकर्मी को हल्की चोट लगी है. इसके बाद मौका पाकर हमलावर गोपी फरार हो गया.

  आरोपी को भगानेवाले युवक को पकड़ा तो भड़के लोग

ठीक उसी समय दूसरे युवक को पुलिस ने पकड़ा और हमलावर गोपी के बारे में पूछताछ की. उसे समीर बाउरी के बारे बताने को कहा. परंतु उस युवक ने चिल्ला कर पास ही खड़े समीर को भागने के लिए कहा. इसके बाद समीर भाग निकला. पुलिस समीर को भगाने के आरोप में उस युवक को पकड़ कर निरसा थाना ले जाने लगी. तभी आस-पास के लोगों ने पुलिस से हाथापाई कर उस युवक को छुड़ा लिया. मामला बढ़ता देख महिला पुलिस के अलावा और भी पुलिसकर्मियों को घटनास्थल पर बुला लिया गया. तब तक शिवडंगाल बस्ती के लोग अपने अपने घरों में जा चुके थे.

  पुलिस घर में सोये लोगों को उठाकर ले गई थाना

इधर पुलिस ने हमलवारों की तलाश में महिला पुलिस कर्मियों के साथ पूरी बस्ती छान मारी. पुलिस घर में सोये पांच लोगों को उठाकर निरसा थाना ले गई. पकड़े गए सभी लोग खुद को बेकसूर बता रहे हैं. उनका कहना है कि रात में पुलिस वालों के साथ क्या हुआ, उन्हें कोई जानकारी नहीं है. वे तो घर में सो रहे थे. पुलिस पर हमला करने वाले लोग फरार हैं. निरसा थाना प्रभारी दिलीप कुमार यादव का कहना है कि पुलिस पर हमला करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा. पूरे मामले की जांच की जा रही है. किसी भी निर्दोष को जेल नहीं भेजा जाएगा. हमलावरों को जरूर गिरफ्तार किया जाएगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही