Search

 
 
 

धनबाद:  तोपचांची में ग्रामीणों ने स्टोन माइंस प्रबंधन का पुतला जलाया

 
Topchachi : तोपचांची (Topchachi) तोपचांची प्रखंड के अमलखोरी में छिन मस्तिका व सोनू बाबा स्टोन माइंस प्रबंधन के विरोध में ग्रामीणों ने रविवार 25 सितंबर को जुलूस निकाला. अमलखोरी, सहरपुर व सिंहडीह गांव के लोगों ने हैवी ब्लास्टिंग का विरोध किया और माइंस बंद करने की मांग की. ग्रामीणों ने रविवार को दोपहर ढाई बजे तोपचांची सुभाष चौक पर जिला खनन पदाधिकारी धनबाद  एवं हरिहरपुर पुलिस  प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए और प्रबंधन का पुतला जलाया. जुलूस में शामिल लोगों ने रंगरीटांड, गोमो रोड, जीटी रोड आदि  क्षेत्रों का भ्रमण किया. जुलूस में महिलाएं भी शामिल थी. आजसू किसान प्रकोष्ठ के जिला सचिव  सदानंद महतो ने कहा कि खदान प्रबंधक के  इशारे पर स्थानीय पुलिस  तथा जिला खनन पदाधिकारी ने आंदोलनकारी ग्रामीणों पर रंगदारी का झूठा मुकदमा का मामला बनाया है, जिसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-bank-mod-chamber-protested-against-putting-up-hoardings-in-front-of-the-building/">धनबाद:

बिल्डिंग के आगे होर्डिंग लगाने का बैंक मोड़ चेम्बर ने किया विरोध [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही