Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : बढ़ते प्रदूषण के खिलाफ ग्रामीणों ने फूंका जीएम का पुतला समेत 4 खबरें एक साथ

Advertisement
Advertisement
Dhanbad : जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के डुमरी दो नंबर, चार नंबर और जामाडोबा वाशरी के आसपास के रहने वाले ग्रामीणों ने बढ़ते प्रदूषण व कंपन के विरोध में मंगलवार को टाटा स्टील जामाडोबा जीएम कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया. महाप्रबंधक का पुतला भी जलाया. विजय साव के नेतृत्व में ग्रामीण जुलूस की शक्ल में क्षेत्र का भ्रमण करते हुए महाप्रबंधक कार्यालय पहुंचे और प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. विजय साव ने कहा कि वाशरी के चलते आसपास के घरों में कंपन हो रहा है. कई घरों में दरारें पड़ गई हैं. छत और छज्जे का प्लास्टर झड़ रहा है. वहीं, ट्रांस्पोर्टर नियामों की धज्जियां उड़ाते हुए कोयला ढुलाई कर रहे हैं. बढ़ते प्रदूषण से बस्ती के लोगों को जीना मुश्किल हो गया है. उन्होंने कहा कि कोयला लोड कर फर्राटा दौड़ते हाइवा काल बने हुए हैं. अनियंत्रित हाइवा की चपेट में आकर अक्सर लोग दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं. यदि इन विसंगतियों पर रोक नहीं लगी, तो ग्रामीण जोरदार से आंदोलन छेड़ेंगे. पुतला दहन कार्यक्रम में विजय साव, पोरेश कुमार हरि, रणजीत सिंह, शनि श्रीवास्तव, चंदशेखर तमौली, सरदार अमरीक सिंह कपूर, कारी देवी, शिला देवी, आशा देवी, कर्मी देवी, बसंती देवी, बबलू साव आदि शामिल थे.

 मजदूरों के हक के लिए संघर्ष करेगा बीएमएस : बलिराम

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/bms_972-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Dhanbad : भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) की दो दिवसीय कार्यसमिति की बैठक मंगलवार को धनबाद के कोयलानगर स्थित जुबली हॉल में शुरू हुई. बैठक में असंगठित क्षेत्र के मजदूरों, दैनिक ठेका मजदूरों, आंगनबाड़ी सेविकाओं, रिक्शा चालकों, ठेले-खोमचे वालों के मुद्दे पर चर्चा हुई. महमंत्री बलिराम यादव ने कहा कि बीएमएस मजदूरों के हित की रक्षा के लिए शुरू से ही संघर्ष करता रहा है और आगे भी करता रहेगा. मजदूर का मतलब हर वो व्यक्ति है, जो काम कर रहा है, चाहे वो ऑफिस में बैठा बाबू हो या खेत में काम करता मजदूर. किसी के भी हित का हनन नहीं होने दिया जाएगा. बीएमएस का एक ही नारा है, राष्ट्रहित, उद्योगहित और मजदूरहित. मौके पर महामंत्री राजीव रंजन सिंह, संजय चक्रवर्ती, अंगद उपाध्याय, चंदन कुमार प्रसाद, ब्रजेश कुमार, सत्यनारायण सिंह, सरोज कुमार आचार्या आदि मौजूद थे.

टाटा झरिया डिवीजन में सुरक्षा को लेकर निकली रैली

Dhanbad : सड़क सुरक्षा माह के अवसर पर मंगलवार को टाटा झरिया डिवीजन में सुरक्षा रैली का आयोजन किया गया. रैली में झरिया डिवीजन और एसआईएस ग्रुप के 75 से अधिक सुरक्षाकर्मी शामिल थे. टाटा स्टील झरिया डिवीजन के हेड (सेफ्टी) वरुण कुमार बनर्जी व हेड (एडमिनिस्ट्रेशन) कर्नल भवानी सिंह निर्वाण ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. रैली जीएम कार्यालय जामाडोबा से शुरू होकर जामाडोबा 2 पिट क्षेत्र का भ्रमण करते हुए कोल प्रिपरेशन प्लांट तक गई. यह अयोजन 17 फरवरी  तक मनाए जाने वाले सड़क सुरक्षा अभियान के तहत किया गया. मौके पर सीनियर एरिया मैनेजर (सेकयोरिटी) सुजीत कुमार झा, सीनियर मैनेजर (सरफेस सेफ्टी) आलोक कुमार सिन्हा, मैनेजर (सेक्योरिटी) झरिया डिवीजन रवि झा आदि उपस्थित थे.

राकांपा के मिलन समारोह में कई लोग पार्टी में हुए शामिल

Nirsa : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का मिलन समारोह मंगलवार को जिला अध्यक्ष उमेश गोस्वामी के निरसा स्थित आवासीय कार्यालय में हुआ. जिसमें निरसा खटाल के मिंटू कुमार यादव के नेतृत्व में कई कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. जिला अध्यक्ष उमेश गोस्वामी ने उनका स्वागत पार्टी का झंडा देकर किया. उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों के सहयोग से एमपीएल व ईसीएल के अधीन पड़ने वाले गांवों में सीएसआर के तहत बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा व स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाने के लिए संघर्ष किया जाएगा. पार्टी की सदस्याता ग्रहण करने वालों में राजीव कुमार यादव, दिलीप कुमार यादव, कन्हाई महतो, सत्येंद्र महतो, उत्तम कुमार यादव, श्रवण साह, पवन कुमार साहू, मानिक दास, निमाई सिंह आदि शामिल हैं. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/dps-bokaros-dominance-in-jee-main-exam-vishal-becomes-topper-2-news-together/">

जेईई मेन परीक्षा में डीपीएस बोकारो का दबदबा, विशाल बने टॉपर समेत 2 खबरें एक साथ 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही