Search

धनबाद : पड़ोसियों के घर पत्थरबाजी करते 5 लोगों को ग्रामीणों ने पकड़ा, पुलिस को सौंपा

Maithon : धनबाद (Dhanbad) जिले के कुमारधुबी ओपी क्षेत्र के बागानधौड़ा में 11 जून रविवार की रात नौ बजे ग्रामीणों ने पड़ोसियों के घर पर पत्थरबाजी करते स्थानीय निवासी रिंकू पांडेय व उसके परिवार के 4 लोगों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. ग्रामीणों का कहना है कि पत्थरबाजी के पीछे गांव का माहौल बिगाड़ना और लोगों को आपस में लड़ाना है. उक्त परिवार के लोग पिछले करीब 3 वर्षों से अपने घर की छत से आसपास के घरों पर पत्थर फेंकते आ रहे हैं. आरोप है कि रविवार की रात रिंकू पांडेय व उसका बेटा अपने घर की छत से आसपास के घरों पर पत्थर फेंक रहे थे. तभी ग्रामीणों की नजर उन पर पड़ गई और रंगे हाथ पकड़ लिया. सूचना मिलते ही कुमारधुबी पुलिस मौके पर पहुंची और रिंकू पांडेय व उसके परिवार के चार सदस्यों को पकड़कर ले गई. ओपी में उनसे पूछताछ की जा रही थी. आरोपियों में रिंकू पांडेय, समीर महादेवन पांडेय, नानू पांडेय, बड़का बाबू पांडेय व इशान पांडेय शामिल हैं. ग्रामीणों ने कहा कि पिछले माह इन्हीं लोगों की पत्थरबाजी में 8 साल की बच्ची समेत 9 लोग घायल हो गए थे. इसकी शिकायत धनबाद के एसएसपी से भी की गई थी. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-kumardhubis-sachin-succeeds-in-upsc-preliminary-exam/">धनबाद

: कुमारधुबी के सचिन यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा में सफल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp