Search

 
 
 

धनबाद : महुदा में ग्रामीणों ने पशुओं से लदा पिकअप वाहन पकड़ा, पुलिस को सौंपा

 

Mahuda : धनबाद जिले के महुदा थाना क्षेत्र के चास-राजगंज फोर लेन सड़क पर तारगा चौक के समीप शुक्रवार की दोपहर ग्रामीणों ने मवेशियों से लदे पिकअप वाहन को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस पिकअप वाहन को जब्त कर मामले की जांच कर रही है. बताया गया कि दोपहर करीब एक बजे पिकअप वाहन राजगंज की ओर जा रहा था. तारगा चौक के आगे वाहन की अचानक बियरिंग टूट गई. घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. पिकअप वाहन पर छह दुधारू गाएं व 4 बछड़े थे. लोगों की सूचना पर महुदा थाना प्रभारी धीरज कुमार दलबल के साथ पहुंचे और वाहन को जब्त कर लिया. वाहन पर सवार दीपक कुमार व रितेश कुमार ने बताया कि वे लोग छपरा से गाय लेकर धनबाद के गोविंपुर स्थित खटाल ले जा रहे हैं. मवेशीयों का कागजात उनके पास है. पुलिस ममाले की जांच में जुट गई है. खबर लिखे जाने तक किसी पर मामला दर्ज नहीं हुआ था.

यह भी पढ़ें : जम्मू">https://lagatar.in/administration-fell-on-rohingya-infiltrators-in-jammu-electricity-and-water-connections-of-400-families-cut-off/">जम्मू

में रोहिंग्या घुसपैठियों पर प्रशासन की गाज गिरी, 400 परिवारों के बिजली-पानी कनेक्शन काटे

[wpse_comments_template]

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही