Gomoh: गोमो (Gomoh) हरिहरपुर थाना अंतर्गत लक्ष्मीपुर गांव में विगत 27 जनवरी की रात 11 बजे जानवरों से लदे टाटा मैजिक (संख्या J H 10 AL—6916) वाहन को ग्रामीणो ने पकड़ा. वाहन पर पांच मजबूत बैल लदे थे. ग्रामीणो ने चोरी का जानवर होने का आरोप लगाते हुए वाहन चालक व साथ के अन्य व्यक्ति की पिटाई की. उन्हें रात भर बिठाये रखा व फजीहत की. लोग गांव में चोरी दर्जनों जानवरो के एवज में आठ लाख रुपये मुआबजा की मांग कर रहे थे. सूचना मिलने पर हरिहरपुर थाना प्रभारी योगेश कुमार महतो, तोपचांची थाना प्रभारी जय राम प्रसाद पहुंचे व ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया. परंतु ग्रमीण मानने को राजी नहीं हुए. लोगों का कहना था पुलिस की मिली भगत से ही जानवरों की चोरी व तस्करी हो रही है .स्थिति बिगड़ने एवं बजरंग दल संगठन के आने की आहट पर तोपचांची, बरोरा बाघमारा थाना से भारी संख्या में पुलिस जवान घटना स्थल पहुंचे तथा ग्रामीणों को कानूनी कार्रवाई का बिश्वास दिलाने का आश्वासन दिया. जानवर लदे वाहन व दो लोगों को पुलिस ने कब्जे में लिया और हरिहरपुर थाना ले गए. जानवर ले जा रहे व्यक्ति ने अपना नाम अफजल खान बताया है. पिता का नाम मुनीर खान है, जबकि बोकारो जिले के नावाडीह थानांतर्गत गुजूडीह गांव का निवासी बताया. वाहन मालिक व चालक रहीम अंसारी, लोकबाद ( तोपचाची) का निवासी बताया गया है. उन्होंने बताया कि जानवरों को बिक्री के लिए गोबिंदपुर स्थित बरवाहाट ले जा रहा थे. जानवर चोरी के नहीं हैं. [wpse_comments_template]
धनबाद: ग्रामीणों ने जानवरों से लदे वाहन को पकडा, चालक की धुनाई व फजीहत
Last Updated: Jan 28, 2023 12:00 AM (IST)