Search

 
 
 

धनबाद : ग्रामीणों ने प्रतिबंधित मांस के साथ सात लोगों को पकड़ा, पिटाई की

 
Nirsa : निरसा (Nirsa) निरसा प्रखंड के गांगपुर के लोगों ने 23 अक्टूबर रविवार को प्रतिबंधित मांस के साथ सात लोगों को पकड़कर एमपीएल पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस उन्हें हिरासत में लेकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गयी है. पकड़े गए लोगों ने बताया कि वे कोलकाता के रहने वाले हैं. यहां एमपीएल में काम करते हैं. पांड्रा मोड़ से खाने के उदेश्य से मांस लेकर गांगपुर आया. तभी ग्रामीणों ने पकड़कर पिटाई की. सूचना मिलने पर गांव पहुंची और लोगों को ग्रामीणों से मुक्त कराते हुए हिरासत में ले लिया. ओपी प्रभारी के अनुसार रविवार को सूचना मिली कि गांगपुर गांव निवासी मोहित चौधरी के यहां सात लोग रहते हैं और गांव में गो मांस लेकर आए हैं. हिरासत में लिये गये लोगों से पूछताछ की जा रही है. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-kick-boxing-players-honored-with-black-belt/">धनबाद

: किक बॉक्सिंग के खिलाड़ी ब्लैक बेल्ट से हुए सम्मानित [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही