Search

 
 
 

धनबाद : शिविर में ग्रामीणों ने उपायुक्त से की फरियाद

 
Dhanbad :  सरकार की  लाभकारी योजनाओं की जानकारी अधिकतर ग्रमीणों तक नही पहुंच पाती है. इसे देखते हुए सरकार के निर्देश पर आपके अधिकार,  आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. उक्त बातें बुधवार को कुसमाटांड़ पंचायत भवन परिसर में आयोजित शिविर के उद्घाटन के मौके पर उपायुक्त संदीप सिंह ने कही. उन्होंने कहा वृद्धा पेंशन व प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ निरीह लोगों को ही मिलना चाहिए.

भेदभाव समाप्त होना चाहिए

भेदभाव नहीं होना चाहिए, वहीं कुछ संपन्न लोगों का राशन कार्ड बन जाता है, जबकि गरीब लोगों का नहीं बना है. यही जानकारी लेने के लिए हम लोग पहुंचे हैं. प्रखंड कार्यालय में मंडराने वाले दलाल लोगों का ही केवल काम नहीं होगा, सरकार की योजना का लाभ उचित लोगों तक पहुंचना चाहिए.

शिविर में लोगों की समस्याएं भी सुनी

उन्होंने कहा जिन लोगों की समस्याओं का मुखिया, रोजगार सेवक, पंचायत सेवक हल नहीं कर रहे हैं, वैसे लोग तुरंत प्रखंड कार्यालय पहुंच कर संबंधित अधिकारी से संपर्क करें. उनकी समस्या का निदान किया जाएगा. उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को सही व्यक्ति की पहचान कर सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का निर्देश दिया. शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना व पेंशन योजना को लेकर ज्यादातर ग्रामीण पहुंचे थे. मौके पर बलियापुर  बीडीओ अमित कुमार, सीओ रामप्रवेश कुमार, मुखिया मधुसूदन मोदक मौजूद थे. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/dhanbad-three-accidents-in-rajganj-due-to-sudden-closure-of-the-road/">

धनबाद : अचानक रास्ता बंद कर देने से राजगंज में तीन दुर्घटनाएं [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही