Search

धनबाद:  ग्रामीणों ने पेयजल आपूर्ति व रोजगार के लिए किया प्रदर्शन

Dhanbad: बस्ताकोला ओसीपी आउटसोर्सिंग के समीप बंगाली कोठी बस्ती के ग्रामीणों ने शनिवार 13 मई को पेयजल आपूर्ति बहाल करने व रोजगार मुहैया कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया. ग्रामीणों ने बीसीसीएल प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. ग्रामीणों का आरोप है कि बीसीसीएल प्रबंधन ग्रामीणों से किए गए वादे को पूरा नहीं कर रहा है. इससे पहले जनता मजदूर संघ के बैनर तले भी प्रदर्शन कर विरोध जताया था. इसके बाद प्रबंधन ने परियोजना के समीप रहनेवाले लोगों को नियम पूर्वक सुविधा देने की बात कही थी. ग्रामीणों के विरोध को देखते हुए प्रबंधन ने उन्हें 17 तारीख को त्रिपक्षीय वार्ता में उपस्थित होकर बस्ती के लोगों की समस्या बताने को कहा. वार्ता में प्रबंधन द्वारा समस्या का निदान करने का आश्वासन दिया गया. प्रबंधन द्वारा लिखित पत्र देने के बाद ग्रामीण शांत हुए. मौके पर प्रबंधन की ओर से परियोजना प्रबंधक अजय कुमार, ग्रामीणों की ओर से राजू दास, रंजीत दास, अजीत दास, निर्मल दास, सुशील बावरी, प्रह्लाद कुमार, किरण देवी, द्रोपदी देवी, तारामणि देवी, सुलोचना देवी, सपना देवी आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp