Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : ग्रामीणों को 3 माह से नहीं मिला पीडीएस का चावल, आक्रोश

Nirsa : धनबाद (Nirsa)">https://lagatar.in/dhanbad-in-sindri-married-women-observe-vat-savitri-fast-for-unbroken-good-fortune/">(Nirsa)

जिले के कलियासोल प्रखंड में जन वितरण प्रणाली की स्थिति ठीक नहीं है. ग्रामीणों को पीडीएस दुकानदार नियमित राशन नहीं दे रहे हैं. प्रखंड के कैथारडीह गांव के लाभुकों को पिछले करीब 3 महीने से पीडीएस का चावल नहीं मिला है. इससे लोगों में आक्रोश है. दर्जनों ग्रामीणों ने इसकी शिकायत बीडीओ से की है. लाभुकों ने बताया कि राशन की आस में वे लोग प्रतिदिन पीडीएस दुकान का चक्कर लगाते हैं, लेकिन दुकानदार सुबल सहिस हर बार बहाना बनाकर लौटा देता है. किसी का 2, तो किसी का 3 माह का चावल बकाया है. दुकानदार इस साल जनवरी से ही चावल वितरण में लगातार धांधली बरत रहा है. उलटे लाभुकों से कहता है कि जहां शिकायत करनी हो करो, राशन नहीं मिलेगा. वहीं, अधिकारियों से शिकायत करने पर जांच के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जाती है.

ग्रामीण बोले- हर बहाना बनाकर लौटा देता है डीलर 

गांव के लाभुक भीमनाथ सिंह ने बताया कि उन्हें 3 माह से चावल नहीं मिला है. डीलर आज आओ, कल आओ कहकर लौटा देता है. भक्ति महतो ने बताया कि उसे दो माह से चावल नहीं मिला है. डीलर सुबल सहिस ने रजिस्टर में हस्ताक्षर करवा लिया है. पूछने पर चावल नहीं आने की बात कहकर हर बार लौटा देता है. गांव की सरिता मुर्मू ने कहा कि दो माह से चावल नहीं मिला है. बाकी डीलरों के पास चावल आ रहा है, लेकिन डीलर सुबल सिंह कहा है कि माल नहीं आ रहा है. उसने रजिस्टर में साइन करवाकर रशीद भी दे दी है, पर चावल नहीं मिला. इसी प्रकार की शिकायत सुलेखा कुमारी, सुमित्रा देवी, प्रमीला कुमारी, नुनी टुडू ने की है. इधर, डीलर सुबल सहिस ने ग्रामीणों के आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि प्रत्येक माह अनाज का वितरण किया जा रहा है. पिछले दो माह से चावल का उठाव नहीं होने के कारण नहीं बांटा जा सका है. राशन मिलते ही सभी लाभुकों को बांट दिया जाएगा. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-gathering-of-doctors-on-20th-in-govindpur-there-will-be-brainstorming-on-saving-the-patients-life-in-emergency/">धनबाद

: गोविंदपुर में 20 को डॉक्टरों का जुटान, इमरजेंसी में मरीज की जान बचाने पर होगा मंथन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही