Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : रोजगार की मांग पर ग्रामीणों ने बस्ताकोला कोलियरी कार्यालय का किया घेराव

Jharia : जिला ग्राम विकास समिति के बैनर तले सोनार बस्ती के ग्रामीणों ने 23 मई को बस्ताकोला कोलियरी कार्यालय का 2 घंटे तक घेराव किया. ग्रामीणों ने बीसीसीएल प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की. समिति के अध्यक्ष भोलानाथ गोस्वामी ने कहा कि बीसीसीएल ने परियोजना विस्तार के लिए स्थानीय ग्रामीणों की जमीन का अधिगहरण किया. प्रबंधन ने  ग्रामीणों को रोजगार, पेयजल, सामुदायिक केंद्र, स्वास्थ्य सहित अन्य जरूरी सुविधाएं देने का वादा किया था. लेकिन अब अपने वादे से मुकर रहा है. उन्होंने चेतावनी दी कि बस्ताकोला ओसीपी लोडिंग पॉइंट पर स्थानीय ग्रामीणों को 50% ट्रक लोडिंग में रोजगार नहीं मिला तो उग्र आंदोलन करेंगे. प्रबंधन ने ग्रामीणों की जमीन पर ओबी  गिराकर अवैध रास्ता बना दिया गया है. तत्काल ओबी 0हटाया जाए. घेराव का नेतृत्व कर रहे संतोष रवानी ने कहा कि ग्रामीण एकजुट हैं. जरूरत पड़ी तो आरपार की लड़ाई करेंगे. घेराव की सूचना पर कई अधिकारी कार्यालय से गायब हो गए. ग्रामीणों ने पांच  सूत्री मांगपत्र कार्यालय में सौंपा. इधर, परियोजना पदाधिकारी एके शर्मा ने आश्वासन दिया है कि ट्रक लोडिंग के काम में स्थानीय लोगों को रोजगार देने की पहल की जाएगी. घेराव में रूपेश गुप्ता, संजय रवानी, कुंदन यादव, राहुल वर्मा, गंगा वर्मा, महेंद्र वर्मा, पिंटू रजवार, पप्पू वर्मा, मुन्ना रवानी, किशन बाउरी, राकेश गुप्ता, राहुल गुप्ता, सूरज वर्मा, प्रदीप कुमार, अजय कुमार आदि शामिल थे. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/dhanbad-shubham-became-district-topper-in-matriculation-examination-sixth-place-in-the-state/">

धनबाद : शुभम बने मैट्रिक परीक्षा में जिला टॉपर, राज्य में छठा स्थान [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही