Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : बरमुड़ी बालूघाट की बंदोबस्ती पंचायत के नाम होने से ग्रामीणों में खुशी

Maithon : धनबाद के डीसी संदीप सिंह ने खनन विभाग की स्वीकृति के बाद मैथन के बरमुड़ी बालू घाट की  बंदोबस्ती कालीपहाड़ी पूरब पंचायत के नाम से कर दी है. इससे ग्रामीणों में खुशी है. बरमुड़ी के ग्रामीणों ने 21 अप्रैल को गांव में बैठक कर डीसी और खनन विभाग के प्रति आभार जताया. एक-दूसरे को गुलाल लगाकर अपनी खुशी का इजहार किया. विजय हेंब्रम ने कहा कि हमलोग पिछले डेढ़ साल से बरमुड़ी बालूघाट की बंदोबस्ती के लिए प्रयासरत थे. इसके लिए खान विभाग के मंत्री, खान निदेशक, धनबाद डीसी, जिला खनन पदाधिकारी समेत अन्य अधिकारियों को आवेदन देकर गुहार लगाई. जरूरी कागजात भी सौंपे.ग्रामीणों के सामूहिक प्रयास से दूसरी बार यह सफलता मिली है. इससे पहले 2010 में बरमुड़ी बालूघाट की बंदोबस्ती कालीपहाड़ी पूरब पंचायत के नाम हुई थी. मौके पर लखीराम टुडू, नारायण मरांडी, संजय मरांडी,सुखदेव टुडू,अजय बास्की, अमर टुडू, हरिलाल बास्की, गुलू टुडू, लखींदर हांसदा, सुरेश मरांडी, बुद्धिनाथ मरांडी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-diarrhea-under-control-in-nirsas-pandra-victims-discharged-after-treatment/">धनबाद

: निरसा के पंडरा में डायरिया नियंत्रण में, पीड़ितों को इलाज के बाद छुट्टी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही