Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद:खान निरीक्षक को ग्रामीणों ने बनाया बंधक. घंटों बाद पुलिस ने कराया मुक्त

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) जिले में बडे पैमाने पर अवैध बालू के कारोबार को रोकने के लिए जिला खनन विभाग के खान निरीक्षक राहुल कुमार शुक्रवार की देर रात गोविंदपुर थाना क्षेत्र के टुंडी व सबलपुर में छापेमारी करने पहुंचे. उन्होंने बालू लदे छह वाहन जब्त किये. जब्त वाहन को खान निरीक्षक ने थाना ले जाने का प्रयास किया. मगर उन्हें ग्रामीणों ने घेर लिया. उन्होंने मामले की जानकारी पुलिस उपाधीक्षक धनबाद को दी. जानकारी मिलते ही पुलिस उपाधीक्षक ने बरवाअड्डा, गोविंदपुर धनबाद सहित आसपास के थानों को अलर्ट करते हुए महिला पुलिस के साथ सबलपुर गांव भेजा, जहां काफी खोजबीन के बाद शनिवार 24 सितम्बर को पुलिस ने उन्हें सुरक्षित गांव से बाहर निकाला. पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया. खान निरीक्षक राहुल कुमार ने बताया कि शुक्रवार की रात औचक निरीक्षण में गोविंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हिन्दुस्तान पेट्रोलियम के पेट्रोल पंप के पास टुंडी की ओर से एक बालू लदा हाइवा गोविंदपुर की ओर आता दिखा. हाइवा के चालक को जांच के लिए रुकने का इशारा किया. मगर चालक हाइवा को खड़ा कर लॉक कर मौके से फरार हो गया. जांच में बालू से संबंधित चालान नहीं पाया गया. कागजात की जांच में उक्त हाइवा के रजिस्ट्रेशन नंबर पर बालू खनिज का परिवहन चालान भी नहीं मिला. स्पष्ट हो गया कि किसी अन्य नदी बालू घाट से अवैध रूप से बालू का उत्खनन कर बिक्री हेतु ले जाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि सूचना मिली कि जबलपुर में भी बालू लदे कई वाहन खड़े हैं. उन्होंने कहा कि सूचना के आधार पर वह जब वह पहुंचे और जब्ती की कार्रवाई का प्रयास किया तो ग्रामीणों ने उन्‍हें घेर लिया, जिसमें महिलाएं काफी संख्या में थीं. उन्होंने कहा कि इस मामले में गोविंदपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही