Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : पानी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने मुखिया पति को बंधक बनाया

Nirsa : बेनगड़िया पंचायत के नगरडीह आदिवासी टोला के ग्रामीणों ने  पानी की मांग को लेकर 14 जून को मुखिया आलूकी मरांडी के पति लखिन्दर मरांडी को घंटों बंधक बनाए रखा. माझी हराम के नेता के आने व ग्रामीणों को समझाने के बाद मुखिया पति बंधन मुक्त हुए. ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत में पांच चापाकल हैं लेकिन सभी बेकार पड़े हैं. चापाकल नहीं रहने के कारण इस चलाती धूप में मजबूरन हमलोगों को काफी दूर दाढ़ी चुंआ से पानी लाना पड़ता है. ग्रामीणों का कहना है कि कई बार मुखिया व विधायक को समस्या का समाधान करने का अनुरोध किया गया परंतु किसी ने बात नहीं सुनी. आज किसी काम को लेकर मुखिया पति गांव आए हुए थे तो उग्र लोगों ने उन्हें बंधक बना दिया. मुखिया पति ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि एक सप्ताह के अंदर खराब पांचों चापाकलों की मरम्मत करवा दी जाएगी. बताते चलें कि यह मामला विधायक अपर्णा सेनगुप्ता गढ़ क्षेत्र का है. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=668465&action=edit">धनबाद

: चासनाला में कोयला व्यवसायी प्रवीण राय की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही