Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : ग्रामीणों को प्रधानमंत्री सुरक्षा व जीवन ज्योति बीमा योजना के प्रति किया जागरूक

Dhanbad : झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसायटी (जेएसएलपीएस) ने 17 मार्च को धनबाद (Dhanbad) के प्रखंडों में बीमा दावा जागरूकता दिवस मनाया. संस्था से जुड़े स्वयं सहायता समूह, ग्राम संगठन व संकुल संगठन की महिला सदस्यों ने कार्यक्रम में भाग लिया और बीमा से संबंधित नियम व शर्तों को जाना. एसएलपीएस की जिला कार्यक्रम प्रबंधक रीता सिंह ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों के बीच प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना का प्रचार-प्रसार व इसके प्रति लोगों को जागरूक करना है. इस मौके पर सदस्यों ने अपने क्षेत्र के 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों का प्रधानमंत्री सुरक्ष बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना व सामाजिक बीमा योजना में निबंधन कर हर साल उनका नवीकरण कराने का संकल्प लिया. बीमित व्यक्ति के मृत्यु अथवा दुर्घटना की सूचना बैंक, जेएसएलपीएस व बैंक सखी को 30 दिनों के भीतर उपलब्ध कराएंगे. 15 दिनों में राशि का भुगतान भी कराएंगे. कार्यक्रम प्रबंधक ने बताया कि समुदाय आधारित संगठनों से जुड़े 95% सदस्यों को प्रधानमंत्री सुरक्ष बीमा योजना व 90% को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से आच्छादित किया जा चुका है. 15 मार्च तक बैंकों में 174 लोगों का उनकी मृत्यु के पश्चात दावा पेष किया गया है. कार्यक्रम के दौरान भी 15 लोगों का प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना व 10 लोगों का प्रधानमंत्री सुरक्ष बीमा योजना का दावा जमा करवाया गया. मौके पर जिला प्रबंधक व युवा प्रोफेशनल्स मौजूद रहे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-fire-broke-out-in-school-office-and-store-in-kumardhubi-property-worth-thousands-burnt-to-ashes/">धनबाद

: कुमारधुबी में स्कूल के कार्यालय व स्टोर में लगी आग, हजारों की संपत्ति जलकर राख  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही