Maithon : एग्यारकुंड दक्षिण पंचायत के नीमडंगाल, कोड़ाकुली, पाथरचाली और सियारकनाली के ग्रामीणों ने 22 मई को निरसा विधायक अर्पणा सेनगुप्ता से पोद्दारडीह स्थित आवासीय कार्यालय पर मुलाकात की. ग्रामीणों ने उन्हें ज्ञापन सौंपकर नीमडंगाल नीचे टोला में एक हजार फीट पाइपलाइन बिछाकर एग्यारकुंड पानी टंकी से जलापूर्ति कराने की मांग की. कहा कि नीमडंगाल, कोड़ाकुली, पाथरचाली और सियारकनाली की लगभग 60 हजार की आबादी पेयजल के लिये त्राहिमाम कर रही है. दो वर्षों से पानी की समस्या और बढ़ गयी है. एग्यारकुण्ड पुराना पानी टंकी से जलापूर्ति तो होती है, लेकिन प्रेशर काफी कम रहने से किसी को पानी मिलता है, तो किसी को नहीं. एक किमी दूर खदान या जीटी रोड के समीप से पानी लाने के लिए मजबूर होना पड़ता है. विधायक सेनगुप्ता ने आश्वस्त किया कि पीएचईडी के अधिकारियों से बात कर जल्द ही पानी की समस्या से निजात दिलाई जाएगी. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-dsa-railway-and-tata-cricket-academy-in-the-final/">धनबाद
: डीएसए रेलवे व टाटा क्रिकेट एकेडमी फाइनल में [wpse_comments_template]
धनबाद : एग्यारकुंड के ग्रामीणों ने पानी के लिए विधायक अपर्णा को सौंपा ज्ञापन

Leave a Comment