Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : कलियासोल के ग्रामीणों ने प्रखंड कार्यालय के समक्ष किया प्रदर्शन

Advertisement
Advertisement

अबुआ आवास के लिए चयन में लगाया भेदभाव का आरोप

Nirsa : कलियासोल पंचायत के मुखिया राजीव कुमार मंडल के नेतृत्व में ग्रामीणों ने बुधवार को कलियासोल प्रखंड कार्यालय के सामने जोरदार प्रदर्शन किया. प्रदर्शन में अबुआ आवास व नि:शक्त लाभुक शामिल थे. मुखिया राजीव कुमार मंडल ने आरोप लगाया कि सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में अबुआ आवास के लिए लोगों ने फॉर्म भरा था. पंचायत की और से पांच गांवों में जांच के लिए रोजगार सेवक यासीन अंसारी के साथ वह भी गए थे. जांच में बड़े पैमाने पर अनियमितता पाई गई. जरूरमंदों की जगह मकान बनाने के लिए ऐसे लोगों की स्वीकृति दी गई है, जो कई बार आवास योजना का लाभ ले चुके हैं. बीडीओ ने मुखिया से इस संबंध में आवेदन लिखकर देने की बात कहते हुए आश्वासन दिया कि जांच कर सही लाभुकों का चयन योजना लिए किया जाएगा. इसके बाद आंदोलन समाप्त हो गया. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-one-laborer-died-three-injured-due-to-electric-shock-in-katras/">धनबाद

: कतरास में करंट लगने से एक मजदूर की मौत, तीन जख्मी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही