Search

 
 
 

धनबाद: शिवलीबाड़ी के ग्रामीणों ने लगाया शौचालय निर्माण में अनियमितता का आरोप

 
Nirsa : निरसा (Nirsa) एग्यारकुंड प्रखंड के शिवलीबाड़ी मध्य पंचायत के ग्रामीणों ने शौचालय निर्माण में घटिया सामग्री लगाने का आरोप लगाया है. ग्रामीणों ने निर्माणकार्य पर रोक लगाने की मांग बीडीओ से की है. ग्रामीणों ने कहा कि ग्राम जल व स्वच्छता समिति द्वारा अपने स्तर से शौचालय का निर्माण कराया जा रहा है. आरोप लगाया कि निर्माण में घटिया ईंट का उपयोग किया जा रहा है. छत की ढलाई भी नहीं की जा रही है. ग्रामीणों ने लाभुकों के खाते में निर्माण राशि देने की मांग की है. कहा कि लाभुक अपने स्तर से शौचालय निर्माण करेंगे तो अच्छा होगा. राशि की लूट खसोट के लिए समिति द्वारा शौचालय का निर्माण कराया जा रहा है. कहा कि इससे पहले भी इस पंचायत में महिला समूह द्वारा निर्मित आधे से अधिक शौचालय उपयोग में नहीं हैं.

    ग्रामीणों का आरोप निराधार : सोनम देवी

जल सहिया सोनम देवी ने ग्रामीणों के आरोप को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि जो लाभुक स्वयं शौचालय बनाना चाहते हैं, उसे समिति चेक देगी. शौचालय निर्माण में घटिया ईंट नहीं लगाई जा रही है. जो लाभुक स्वयं नहीं बनाना चाहते, समिति उसी का शौचालय बनवा रही है. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-people-of-kusum-vihar-facing-water-shortage-for-five-months/">धनबाद:

 पांच माह से पानी की किल्लत झेल रहे कुसुम विहार के लोग [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही