सड़क दुघर्टना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत
[caption id="attachment_895625" align="aligncenter" width="272"]alt="" width="272" height="181" /> महेश रवानी की फाइल फोटो[/caption] Mahuda : महुदा थाना क्षेत्र के राधानगर निवासी युवक महेश रवानी शुक्रवार की रात ड्यूटी से पैदल घर जाने के दौरान वाहन की चपेट में आकर घायल हो गए थे. उन्हें गंभीर स्थिति में एसएनएमएमएच, धनबाद में भर्ती करवाया गया, जहां इलाज के दौरान देर रात उनकी मौत हो गयी. परिजनों ने बताया कि महेश रवानी महुदा बाजार पेट्रोल पंप पर ड्यूटी करते थे. शुक्रवार की रात करीब 8.30 बजे ड्यूटी समाप्त कर पैदल ही घर जा रहा थे. महुदा बाजार मारवाड़ी पट्टी के समीप सड़क पार करने के दौरान बोकारो की ओर से तेज गति में आ रही एक बाइक ने टक्कर मार दी. वह बेहोश होकर सड़क पर गिर पड़े. मौके पर पहुंचे मुखिया महेश पटवारी ने एंबुलेंस बुलकर उन्हें एसएनएमएमएच भेजा, जहां देर रात उनकी मृत्यु हो गई. परिजन शनिवार की सुबह शव लेकर घर पहुंचे. तेलमच्चो स्थित दामोदर नदी घाट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया. बड़ी बेटी टुकटुक कुमारी ने मुखाग्नि दी. यह भी पढ़ें : चंपाई">https://lagatar.in/never-seen-a-spineless-chief-minister/">चंपाई
सोरेन जैसा रीढ़विहीन मुख्यमंत्री आज तक नहीं देखाः बाबूलाल [wpse_comments_template]
Leave a Comment