Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : दरिदा में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा के खिलाफ बेमियादी धरना पर ग्रामीण

Katras : बाघमारा अंचल के दरिदा मौजा में सरकारी जमीन (गैर आबाद) पर अवैध कब्जा और उसकी घेराबंदी करने के विरोध में ग्रामीणों ने 16 जून को प्रखंड कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना पर बैठ गए. आंदोन का नेतृत्व कर रहे अमित महतो ने कहा कि दरीदा मौजा के खाता संख्या 73 सीएस प्लॉट की 50 डिसमिल गैर आबाद जमीन का उपयोग आम रास्ते के रूप में होता रहा है. भू-माफिया उक्त जमीन की घेराबंदी कर अवैध कब्जा की फिराक में हैं. उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक प्रशासन उक्त जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करेगा, ग्रामीणों का धरना जारी रहेगा. धरना पर बैठने वालों में देवानन्द महतो, राजेंद्र महतो, मधुसूदन महतो, नंदलाल मांझी, बिजेंद्र महतो आदि शामिल हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही