Search

 
 
 

धनबाद : काला नमक फैक्ट्री के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, उग्र आंदोलन की चेतावनी

 
Mahuda : धनबाद-बोकारो मार्ग पर कपुरिया के दुखितडीह स्थित काला नमक फैक्ट्री के खिलाफ ग्रामीणों ने मोर्चा खोल दिया है. फैक्ट्री को बंद करने की मांग को लेकर ग्रामीण महिलाओं ने शनिवार को फैक्ट्री के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन किया. महिलाओं का कहना है कि कारखाने का जहरीला धुआं गांव में पहुंचकर वातावारण दूषित कर रहा है. लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है. खासकर बच्चों व बुजुर्गों को ज्यादा समस्या हो रही है. आसपास के जलाशयों का पानी भी खारा हो गया है. इस पानी को पीने से पशुओं बीमार हो रहे हैं. महिलाओं के साथ आए कुछ ग्रामीणों ने कहा कि कारखाने का संचालन गैर कानूनी तरीके से किया जा रहा है. इसको लेकर कई बार जिला प्रशासन को पत्र भी सौपा गया है. लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है. ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जिला प्रशासन ने कारखाने को बंद नहीं किया, तो सड़क पर उतरकर उग्र आंदोलन किया जायेगा. प्रदर्शन में गीता देवी, मनी देवी, राम चरित्र, धनु भट्ट, नीरज कुमार, आशीष भट्ट, गुनाधर नापीत, दीपा देवी, वीना देवी सहित दर्जनों ग्रामीण महिला-पुरुष शामिल थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-central-team-took-stock-of-khadakabad-ayushman-centre-facilities-will-increase/">धनबाद

: केंद्रीय टीम ने खड़काबाद आयुष्मान सेंटर का लिया जायजा, बढ़ेंगी सुविधाएं
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही