Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : तोपचांची के गांव में पत्थर खदान खोलने का ग्रामीणों ने किया विरोध

Topchanchi : तोपचांची (Topchanchi) की नेरो पंचायत स्थित खुरडीह ग्राम में पत्थर खदान खोलने का ग्रामीणों ने विरोध किया है. ग्रामीणों ने 2 जून को बैठक कर इसके खिलाफ एकजुटता दिखाने का निर्णय लिया. कहा कि पत्थर खदान खुलने से कई समस्याओं का सामना करना पड़ेगा . पत्थर निकालने के लिए की जाने वाली ब्लास्टिंग से उन्हें गांव में रहना मुश्किल हो जाएगा. घरों को काफी क्षति पहुंचने की आशंका है. लोगों ने बैठक में खदान खोलने के विरोध में जमकर नारेबाजी भी की . ग्रामीणों ने बताया कि कुछ लोग निजी स्वार्थवश माइंस खोलने का समर्थन कर रहे हैं. माइंस खोलने कुछ ग्रामीणों को रोजगार तो मिल जाएगा, लेकिन आम लोगों के समक्ष समस्याओं का अंबार खड़ा हो जाएगा. नेरो पंचायत के ज्यादातर गांवों में पहले से ही पेयजल की समस्या है. पत्थर खदान में होने वाली ब्लास्टिंग से जमीन के अंदर का जलस्तर काफी नीचे चला जाएगा. बैठक में सांसद प्रतिनिधि सुभाष रवानी, शुभल कुमार, बिरजू नाथ महतो, शीला देवी, सुनील रजवार, नारायण मोहली, गणेश मोहली मुक्ति देवी, कालिका देवी, बसंती देवी सहित अन्य लोग उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-united-front-will-give-a-befitting-reply-to-wage-grabbers-anuj/">धनबाद

: मजदूरी हड़पने वालों को करारा जवाब देगा संयुक्त मोर्चा- अनुज [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही