Search

 
 
 

धनबाद:  राजगंज में पीसीसी पथ निर्माण का ग्रामीणों ने किया विरोध

 
Baghmara: बाघमारा (Baghmara)  राजगंज के चालीबंगला से पीसीसी ग्रामीण पथ निर्माण का कार्य मंगलवार की शाम को शुरू किया गया. 15 से बीस फीट काम होने के बाद दर्जनों ग्रामीण निर्माण स्थल पहुंचे व ठेकेदार पर घटिया सामग्री का इस्तेमाल करने का आरोप लगाकर काम रोक दिया. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सड़क पर बालू दिख रहा है. सीमेंट की मात्रा कम दी जा रही है, पत्थर डस्ट का इस्तेमाल किया जा रहा है. सड़क के ऊपर भाग में गिट्टी एवं बालू उभर आया है. घटिया निर्माण को देख दुलाल चंद्र महतो ने विधायक मथुरा प्रसाद महतो को फोन पर सड़क निर्माण कार्य में गड़बड़ी की जानकारी दी. विधायक ने मामले में संबंधित विभाग से त्वरित कार्रवाई करने की बात कही है. बरवाडीह से प्राथमिक विद्यालय बरवाडीह तक पीसीसी सड़क का निर्माण हो रहा है. डीएमएफटी फंड से करीब 4.75 किमी तक करीब साढ़े तीन करोड़ की लागत से सड़क का निर्माण होना है. विरोध करने वालों में शंकर महतो, निरंजन महतो, सुधाकर महतो, भैरव रजक, अशोक महतो, गिरीश महतो, ज्योति महतो आदि शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही