Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: मंदिर परिसर में मुखिया पति की प्रतिमा लगाने का ग्रामीणों ने किया विरोध

Nirsa : निरसा प्रखंड अंतर्गत भागाबांध मोड़ स्थित हनुमान मंदिर परिसर में रंगामाटी पंचायत के मुखिया कमला देवी के पति स्वर्गीय रामेश्वर कुंभकार की प्रतिमा लगाने का ग्रामीणों ने विरोध किया है. मंगलवार23 मई की दोपहर ग्रामीण मंदिर परिसर पहुंचे व जय श्रीराम के नारे लगाए तथा मंदिर परिसर में व्यक्ति विशेष की प्रतिमा एवं किसी भी राजनैतिक पार्टी का झंडा लगाने का विरोध किया. दूसरी ओर लोगों के विरोध को देखते हुए मुखिया कमलादेवी ने मंदिर परिसर में पति की प्रतिमा नहीं लगाने का निर्णय लिया है.

  यह है मामला

भागाबांध पंचायत के मुखिया गुहीराम साहनी, अमर लोहार, शिव कुमार सिंह, बद्री सिंह, लख्खी सिंह, अमूल्य मलिक राधेश्याम मंडल आदि ने बताया कि मंदिर परिसर के लिए 2005-6 में ग्रामीणों ने लंबी लड़ाई लड़ी. उसके बाद मंदिर निर्माण के लिए 4 डिसमिल जगह मिली. मंदिर परिसर के अंदर दो दुकानदार रसमय नाग एवं कुतुबुद्दीन अंसारी को समझा-बुझाकर उनकी दुकान को खाली कराया. अब मंदिर का निर्माण अंतिम चरण में है. मंदिर परिसर में किसी व्यक्ति विशेष की प्रतिमा लगाना न्याय संगत नहीं है. यदि आज रामेश्वर कुंभकार की प्रतिमा लगती है तो कल कोई दूसरा भी यहां पर प्रतिमा लगाने की बात करने लगेगा. मंदिर आस्था का प्रतीक है. वहां व्यक्ति विशेष एवं किसी खास राजनीतिक दल का झंडा नहीं लगाने दिया जाएगा. मालूम हो कि रंगामाटी पंचायत की मुखिया कमला देवी के पति रामेश्वर कुंभकार की मृत्यु 23 मई 2022 को चुनाव प्रचार के दौरान कानाटांड में हो गई थी. उनकी मृत्यु के बाद उनकी पत्नी मुखिया कमला देवी मंदिर परिसर में उनकी प्रतिमा लगाना चाह रही थी. मंदिर परिसर में प्रतिमा लगाने का विरोध कालीचरण सिंह, मुलीराम दां, नव भंडारी, सपन बाउरी, अजीत राणा, गौरंगो दास सहित लगभग एक दर्जन गांव के लोग कर रहे हैं. इस संबंध में मुखिया कमला देवी ने कहा कि पंचायत के लोगों की सहमति से ही वहां पति की प्रतिमा स्थापित करने जा रही थी. यदि लोगों का विरोध है तो प्रतिमा अन्यत्र लगाई जाएगी. शनिवार से काम चल रहा था. किसी ने मुझे जानकारी नहीं दी. कुछ लोग जानबूझकर लोगों को गुमराह कर पंचायत में अस्थिरता का वातावरण बनाना चाहते हैं. उन्हें कामयाबी नहीं मिलेगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही